ईरान-इराक सीमा पर 5.2 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की खबर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

तेहरान। इराक की सीमा से लगने वाले ईरान के कर्मनशाह प्रांत में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह भूकंप ऐसे क्षेत्र में आया है जो पहले से ही भयंकर बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ के चलते पूरे-पूरे शहर मुख्य इलाकों से कट गए हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

ईरान के ज्यादातर हिस्सों में पिछले महीने आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। कर्मनशाह के गवर्नर जनरल होशांग बाजवंद ने सरकारी टीवी को बताया, “शुक्र है कि अब तक किसी भी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” ईरान दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स के ऊपर बसा हुआ है और उसे अक्सर भूकंप का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: ग्वाटेमाला और मेक्सिको में 6.5 की तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटके

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास