By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2016
लक्षद्वीप के समुद्र तट पर आज सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, लक्षद्वीप के समुद्र तट पर सुबह चार बजकर करीब एक मिनट पर भूकंप का मध्यम तीव्रता वाला झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था।
भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।