J&K में 2017 में 5,946 विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त: प्रदेश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2018

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज बताया कि साल 2017 में राज्य में 5,946 विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त (एसपीओ) किए गए हैं। राज्य में जिले और इकाई के आधार पर इन अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। विधानसभा के एक सदस्य कृष्ण लाल के एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बताया कि साल 2017 के दौरान 5,946 लोगों की नियुक्ति विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि इनमें से सबसे ज्यादा नियुक्ति कुपवाड़ा जिले (1,017) में हुईं। इसके बाद श्रीनगर में 604, बडगाम में 571 और बारामूला में 397, जम्मू में 362 तथा बांदीपोरा में 291 विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्तियां की गईं।