जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी मुठभेड़, JCO समेत सेना के 5 जवान शहीद

By अनुराग गुप्ता | Oct 11, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जेसीओ समेत 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। आपको बता दें कि सुरक्षाकर्मियों को आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। 

अनंतनाग में भी हुई थी मुठभेड़ 

इससे पहले अनंतनाग जिले से मुठभेड़ की खबरें सामने आई थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 

प्रमुख खबरें

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार

Sri Lanka नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नौका भी जब्त की

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक