बंगाल विधानसभा में हाथापाई, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड, टीएमसी विधायक अस्पताल में हुए भर्ती

By अनुराग गुप्ता | Mar 28, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को वीरभूम मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायकों को अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा विधायक मनोज तिग्गा के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इसके साथ ही टीएमसी विधायक असित मजूमदार ने चोटिल होने का दावा किया।

इसे भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा पर एक्शन में CBI, केंद्रीय जांच ब्यूरो की फोरेंसिक टीम पहुंची रामपुरहाट गांव 

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि विपक्ष ने अंतिम दिन कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की लेकिन सरकार ने मना कर दिया। वे हमारे 8-10 विधायकों के साथ संघर्ष करने के लिए कोलकाता पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में लाए। उन्होंने कहा कि अनारुल हुसैन द्वारा बनाई गई रामपुरहाट की घटना की वही स्थिति टीएमसी विधायकों और उनकी पुलिस ने अंदर देखी। हम आज दोपहर 2 बजे इसके खिलाफ मार्च करेंगे। नियमानुसार कार्रवाई की मांग करते हुए मैं अपनी शिकायत अध्यक्ष को लिखूंगा। हमें केंद्र के हस्तक्षेप की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा