ब्रेकअप के बाद जिंदगी से हताश हो गये हैं तो एक बाद देख ले बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, खुद से करने लगेंगे प्यार

By रेनू तिवारी | May 28, 2022

जब दिल टूटता है तो कुछ समझ नहीं आता। मन उदास रहता है और दिल कहीं नहीं लगता, यह समय काफी मुश्किलों भरा रहता है। ऐसे में हमें अपने आप को बहुत अच्छे संभालने की जरूरत होती है क्योंकि अगर ब्रेकअप का सदमा बढ़ जाता है तो कई बार इंसान तनाव में चला जाता है। इंसान को लगता है कि ब्रेकअप के बाद जिंदगी खत्म हो जाती हैं, खुशियां कभी वापस नहीं लौटेंगी लेकिन ऐसा नहीं होता हैं। सोचिए अगर कोई आपसे प्यार करता तो आपको कभी छोड़कर क्यों जाता। अगर छोड़ गया तो वो प्यार ही नहीं था और जो प्यार नहीं करता उसके लिए आंसू क्यों बहाना! आप भी अपना मूड ठीक किजिए और देखिए बॉलीवुड की यह 5 फिल्में, यकीन मानिए ये फिल्में देखकर जिंदगी को एक बार फिर से गले लगाने का मन करने लगेगा, क्योंकि ये लाइफ काफी खूबसूरत है। ब्रेकअप- लड़के-लड़कियों का आना जाना बस एक जर्नी हैं।

इसे भी पढ़ें: Disha Patani Red Dress: रेड ड्रेस में दिशा पाटनी ने दिए कातिलाना पोज, अदाएं देखकर मदहोश हुए फैंस

 

प्यार का पंचनामा फ्रेंचाइजी

यह तीन लड़कों की कहानी हैं जो तीन अलग अलग लड़कियों के प्यार में पड़ जाते हैं। तीनों के रिलेशनशिप की अलग अलग समस्या हैं। कोई एक तरफा प्यार मैं है औ उसकी गर्लफ्रेंड उसका फायदा उठा रही हैं। वहीं दूसरे लड़के की गर्लफ्रेंड अभी भी अपने एक्स के साथ लिंग में हैं। वहीं तीसरे दोस्त की गर्लफ्रेंड काफी ज्यादा डोमिनेटिंग हैं। तीनों रिलेशनशिप के नेगेटिव उतार-चढा़व से गुजरते हैं। यकीन मानिए यह आपको असल जिंदगी से जुड़ी कहनी लगेगी।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ से बेटी श्वेता तक, बच्चन परिवार के ऐसे डार्क सीक्रेट्स जिन्हें जानकर उड़े जाएंगे आपके होश

 

लक्ष्य

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लक्ष्यहीन, बेरोजगार और गैर-जिम्मेदार व्यक्ति की कहानी है। जो एक वयस्क के रूप में भी अपने पिता पर निर्भर रहता है। एक असफल रोमांस के बाद, वह भारतीय सेना में शामिल हो जाता है और एक नायक बन जाता है। यह फिल्म यह दिखाने का प्रयास करती है कि कैसे कोई भी बेकार नहीं है और कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है।

डियर जिंदगी

एक भारतीय हिन्दी ड्रामा फिल्म है, जो गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है।  आलिया भट्ट ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि शाहरुख़ ख़ान, कुणाल कपूर और अली जफर ने अन्य सहायक भूमिकाओं का निर्वहन किया है। फ़िल्म की कहानी कायरा नामक एक नवोदित छायाकार पर केंद्रित है, जो अपने जीवन से असंतुष्ट है, और एक मनोवैज्ञानिक डॉ जहांगीर से मिलती है, जो उसे अपने जीवन के प्रति एक एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करने में सहायता करता है।

कॉकटेल

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अपकी एक मुश्किल घड़ी में सहायक हो सकती हैं यदि आपको हाल ही में डंप किया गया है। हालाँकि, फिल्म यह दिखाती है कि यह आवश्यक नहीं है कि आप हमेशा एक स्पष्ट विकल्प के साथ अपका रिश्ता खत्म होंगे।

क्वीन

बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, यह फिल्म एक ऐसी लड़की के बारे में है, जो अपने मंगेतर की शादी को रद्द करने के बावजूद पेरिस और एम्स्टर्डम में अपने नियोजित 'हनीमून' के साथ आगे बढ़ने का फैसला करती है। जीवन में खुशी महसूस करने के लिए आप किसी और पर निर्भर नहीं हैं- ऐसा लगता है कि फिल्म प्रोजेक्ट करने का प्रयास करती है। 

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Local Body Election Results । महायुति की बंपर जीत, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत