Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

By एकता | Dec 21, 2025

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट और एक यात्री के बीच हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आरोपी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने अपना पक्ष रखते हुए यात्री अंकित दीवान के दावों को झूठा और एकतरफा बताया है।

बयान में दावा किया गया कि यात्री अंकित दीवान ने पायलट के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां कीं और उनके परिवार की महिला सदस्यों व बच्चे को धमकियां दीं। पायलट का कहना है कि यात्री ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू की और हिंसा पर उतारू हो गया, जिससे खुद पायलट को भी चोटें आईं।

इसे भी पढ़ें: कॉन्सर्ट में 'जागो मां' गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार

यात्री के आरोप

इससे पहले यात्री अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि वे अपनी चार महीने की बेटी के साथ 'स्टाफ एंट्री' का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी कैप्टन सेजवाल ने लाइन तोड़ी और टोकने पर उन्हें 'अनपढ़' कहा।

दीवान का आरोप है कि पायलट ने उन पर हमला किया जिससे उन्हें खून निकलने लगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि CISF ने उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया ताकि उनकी फ्लाइट न छूटे।

पायलट के बयान के अनुसार, घटना के बाद CISF की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपनी मर्जी से एक समझौते पर साइन किए थे कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। बयान में कहा गया है कि किसी भी तरह के दबाव या जबरदस्ती के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

इसे भी पढ़ें: Messi के भारत दौरे पर खर्च हुए थे ₹100 करोड़, आयोजक ने SIT के सामने किए बड़े खुलासे

एयर इंडिया एक्सप्रेस की कार्रवाई

हालांकि पायलट ने इसे निजी मामला बताया है, लेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कैप्टन सेजवाल को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है। कंपनी ने कहा है कि जांच के नतीजों के आधार पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर