बनारस रेलवे स्‍टेशन मालगाड़ी के बेपटरी होने से 5 डिब्बे दुर्घटनाग्रस्त हो गये

By आरती पांडेय | Aug 18, 2021

पूर्वोत्‍तर रेलवे ज़ोन के अंतर्गत आने वाले बनारस रेलवे स्‍टेशन के उत्‍तरी छोर पर मंगलवार रात एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से रेलवे के अधि‍कारि‍यों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई अधि‍कारी मौके पर पहुंच गये आधि‍कारि‍क बयान में बताया गया है कि‍ बनारस यार्ड में वाराणसी जं से आने वाली (अप बी सी एन) मालगाड़ी के रिसेप्शन के समय पाँच कोच पटरी से उतर गये। इसके कारण बनारस-वाराणसी जं अप लाइन ब्लाक हो गई है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी : उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह करने के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

ब्रेक के झटके के कारण मालगाड़ी के आगे की बोगियाँ आपस में जोरदार आवाज के साथ टकराते हुए  बेपटरी हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोग और स्टेशन पर खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वही मालगाड़ी के डिरेल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपीएआरटी (दुर्घटना बचाव यान) और यांत्रिक विभाग की टीम बेपटरी वैगन को हटाने में जुट गई। महमूरगंज-मंडुआडीह फ्लाईओवर के नीचे घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आलम ये रहा कि‍ फ्लाई ओवर के ऊपर और नीचे तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है, जि‍से पुलि‍स को हटाने में काफी मशक्‍कत का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे