तालिबानियों ने किया क्रूरता की सारी हदें पार, मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने फूंका पुतला

Muslim Women
आरती पांडेय । Aug 16 2021 6:07PM

आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनियां की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे।

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी क्रूरता की सारी हदें पार कर चुका है, इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद करें। क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है। ऐसे में आज वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने तालिबानियों का पुतला फूंका।

इसे भी पढ़ें: विश्वनाथ धाम का 60 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा, विधानसभा चुनाव से पहले आप जनता के लिए शुरू

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी क्रूरता की सारी हदें पार कर चुका है, तालिबान क्रूरता की हदें पार करते हुए अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है। ऐसे में आज वाराणसी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाज़नीन अंसारी ने पूरी दुनियां की महिलाओं से अपील की कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है। आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनियां की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में 75वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

हमें अफगानी बेटियों और बहनों को किसी भी कीमत पर बचाना होगा। तालिबान की क्रूरता पूरी दुनियां में इस्लाम में को बदनाम कर देगी। फाउंडेशन की मुस्लिम महिलाओं ने  सुभाष भवन के सामने तालिबानियों का पुतला फूंका, इस दौरान मुस्लिम महिलाएं मौजूद रहीं और तालिबान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अगर इस समय सारे देश के सामाजिक कार्यकर्ता तालिबानियों और उसके समर्थकों का बहिष्कार करें और तालिबानियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अपनी सरकारों पर दबाव डालें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़