5 दिन, 75 जिंदगियां और एक देश भारत, जिसने अफगानों को दिया नया जीवन, तालिबान भी देगा 100 तोपों की सलामी !

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2025

तालिबान भले ही बंदूक से चलता हो, लेकिन भारत ने दिल जीतकर अफगानिस्तान में अपना झंडा लहरा दिया है। काबुल की गलियों में आज जयपुर फुट की धमक है और हिंदुस्तान के लिए तालियां बज रही हैं। भारत ने एक ऐसा काम किया है, जिसे जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इसे भारत की कूटनीति और दरियादिली का शानदार नमूना बताया जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के सबसे कट्टर दुश्मन बन चुके देश में कृत्रिम यानी नकली पैर भेज दिए। इसे मिडकल भाषा में प्रोस्थेटिक लिंब कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत ने ये खेल अफगानिस्तान में किया है। भारत ने अफगानिस्तान के दिव्यांग लोगों को प्रोस्थेटिक पैर लगाने की शुरुआत कर दी है। पैर लगते ही दिव्यांग अफगानी दौड़ने लगा और उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद चीन और पाकिस्तान के साथ बड़ा खेल हो गया है। दरअसल, भारत की मदद के चलते पहले चरण में 75 दिव्यांग अफगानी अब बिना सहारे चल पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: PAK-Afghan बॉर्डर से आई डराने वाली तस्वीरें, कैसे जुल्म ढा रहा पाकिस्तान, दो महीने में 2 लाख लोगों ने छोड़ा मुल्क

सूत्रों के अनुसार भारत और भी दिव्यांग अफगानियों की मदद करेगा। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन्हीं पैरों से ये अफगानी लोग अब पाकिस्तान को कुचलेंगे। भारत से लगातार मदद पा रहे अफगानियों में अब इतनी हिम्मत आ गई है कि वो खुलकर अब चीन से भी भिड़ने लगे हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पहली बार चीन की अकड़ निकालते हुए बीजिंग की एक तेल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। मंत्री के प्रवक्ता हमावुन अफ़ग़ान ने एक बयान में कहा कि खान और पेट्रोलियम मंत्रालय तथा अफ़चिन कंपनी के बीच 25 वर्ष की अवधि के लिए हस्ताक्षरित अमु दरिया तेल क्षेत्र अन्वेषण और उत्पादन समझौता, ठेकेदार द्वारा अनुबंध संबंधी दायित्वों के बार-बार उल्लंघन के कारण समाप्त कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल