कोलकाता ब्रिगेड मैदान में भगवा तूफान ! PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब, West Bengal में बदलाव तय?

By नीरज कुमार दुबे | Mar 14, 2026

कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी। रैली से पहले और रैली के दौरान पूरा क्षेत्र मानो भगवा रंग में रंगा दिखाई दिया। सड़कों पर उमड़ी भीड़, भाजपाई झंडों और नारों से भरे माहौल ने यह संकेत दिया कि राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की लहर चल रही है। दूर दूर से आए लाखों लोगों की भीड़ ने मैदान और आसपास के इलाके को पूरी तरह भाजपामय बना दिया था, जिससे यह साफ दिख रहा था कि बंगाल की राजनीति में नया अध्याय लिखा जाने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata में गरजे PM Modi: बंगाल में 'महाजंगलराज' लाने वालों का Countdown शुरू, चुन-चुनकर होगा हिसाब

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड मैदान में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बंगाल के लोगों के मन में परिवर्तन की भावना मजबूत हो चुकी है। उनके अनुसार बंगाल में अब बदलाव तय है और जंगल राज का अंत निकट है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर किए जा रहे हमलों को भी शर्मनाक बताया और कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है।

हम आपको यह भी बता दें कि रैली से पहले शहर के कुछ हिस्सों में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की खबरें भी सामने आईं। इस दौरान कई लोग और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके दफ्तर और घर पर पथराव किया। बहरहाल, इन घटनाओं के बावजूद रैली में उमड़ा जनसैलाब और भगवा रंग में डूबा माहौल यह संकेत दे रहा था कि बंगाल की राजनीति एक नए मोड़ की ओर बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक