ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे मशहूर भाई-बहन की जोड़ियाँ, शेयर करते हैं स्ट्रॉन्ग बॉन्ड

By प्रिया मिश्रा | Aug 21, 2021

भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। हर भाई-बहन आपस में लड़ते-झगड़ते हैं लेकिन एक-दूसरे से बेहद प्यार भी करते हैं। यही वजह है कि रक्षाबंधन का त्यौहार हर भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। बी-टाउन सेलेब्स भी हर त्योहार की तरह ही रक्षाबंधन को बेहद खास तरीके से मनाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी भाई-बहन की जोड़ियां हैं जो अपने स्पेशल बॉन्ड की वजह से काफी फेमस हैं। इन बॉलीवुड सिब्लिंग्स के बीच भाई-बहन से ज़्यादा BFF वाला बॉन्ड है। आइए नजर डालते हैं बी-टाउन की ऐसी ही मशहूर भाई-बहन की जोड़ियों पर- 

अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अर्जुन, अंशुला को लेकर काफी पॉजेसिव हैं और उनकी सहमति के बिना कोई काम नहीं करते हैं। सिर्फ अर्जुन ही नहीं, अंशुला भी अपने बड़े भाई से बहुत प्यार करती हैं। अंशुला ने अर्जुन के नाम का टैटू भी करवाया है। पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों, जाह्नवी और खुशी कपूर के भी करीब आ गए हैं। अर्जुन अपनी कजिन सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ भी क्लोज़ हैं। 

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान 

सारा अली खान का इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर ही पता चल जाता है कि वे अपने भाई इब्राहिम अली खान से कितना प्यार करती हैं। सारा अपने इंस्टाग्राम पर इब्राहिम के साथ फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। चाहे कोई वेकेशन हो या पार्टी, सारा और इब्राहिम साथ ही नज़र आते हैं। सारा अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी इब्राहिम पर अपना प्यार लुटाती रहती हैं। 

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ की जोड़ी बी-टाउन के स्टाइलिश भाई-बहन की जोड़ी है। दोनों का रिश्ता भाई-बहन से ज़्यादा दोस्ती का रिश्ता है। दोनों काफी खुले विचारों के हैं और एक-दसूरे के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं। टाइगर अपनी बहन को सोशल मीडिया काफी सपोर्ट करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पति के कर्मों ने लगाया पत्नी शिल्पा शेट्टी के कॅरियर पर ग्रहण? महीने बाद आत्मसम्मान के लिए काम पर वापस लौटीं

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर

रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर से काफी क्लोज हैं। जब भी मौका मिलता है दोनों साथ में टाइम बिताते हैं। दोनों ने अपने पता ऋषि कपूर के निधन के दौरान भी एक-दूसरे को सहारा दिया था। रणबीर अक्सर अपनी बहन के साथ नज़र आते हैं। रिद्धिमा भी अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर रणबीर के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। 

सलमान खान और अर्पिता खान

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान से बहुत प्यार करते हैं। शायद यही वजह है कि सलमान ही नहीं, उनका पूरा परिवार अर्पिता के लिए हिंदू त्योहारों को मनाता है। अर्पिता अक्सर सलमान की फिल्मों के सेट पर भी उनके साथ नज़र आती हैं। अर्पिता के बच्चों को भी सलमान बहुत प्यार करते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण

Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation

फुटबॉल में Lionel Messi का नया रोल, दिग्गज खिलाड़ी बने Spanish Club Cornella के मालिक