Health Alert! व्हाइट डिस्चार्ज में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है Infection का खतरा

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 21, 2026

ज्यादातर महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या रहती है। अक्सर महिलाएं समझ नहीं पाती कि इसे कैसे कंट्रोल करें। असल में कई लोग दवाइयों के साथ-साथ डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं, जबकि खान-पान का सीधा असर इस समस्या पर पड़ता है। ऐसी कई चीजों हैं जिनके खाने से समस्या और भी बढ़ सकती है। 

डाइट कंट्रोल क्यों जरूरी है?

व्हाइट डिस्चार्ज केवल एक साधारण समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर में हो रहे किसी आंतरिक असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। गलत खान-पान की आदतें इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं, इसलिए संतुलित और सही आहार लेना बहुत जरूरी है।

अनानास

अनानास की तासीर काफी एसिडिक होती है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। इसके अधिक सेवन से वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और जलन या इरिटेशन भी महसूस हो सकती है।

मशरूम

असल में मशरूम एक प्रकार का फंगस है, जो कुछ मामलों में यीस्ट  (कैंडिडा) की ग्रोथ को बढ़ाता है और नम व ठंडी तासीर के कारण डिस्चार्ज बढ़ सकता है। यदि पहले से यीस्ट इंफेक्शन है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।

पत्तागोभी और फूलगोभी

इन दोनों सब्जियों की तासीर ठंडी और नमी बढ़ाने वाली होती है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है, वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

कद्दू

कद्दू की सब्जी ज्यादातर लोग कम खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह सब्जी अधिक पसंद है। आप कद्दू की सब्जी खाते हैं, तो सफेद पानी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

लौंग

वैसे लौंग का प्रयोग सबसे ज्यादा मसाला में किया जाता है। अगर आप लौंग का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह वजाइनल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है, जलन और असहजता हो सकती है।

व्हाइट डिस्‍चार्ज को कंट्रोल करने के टिप्‍स

- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

- डाइट प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें।

- अधिक मीठा और जंक फूड खाने से बचें।

- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, 22 सितंबर को रखा जाएगा Parivartini Ekadashi का व्रत

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा