यूनान की जेल में 13 महीने बिताने के बाद 5 भारतीय वापस लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

मुम्बई। एक मालवाहक जहाज के चालक दल के पांच भारतीय सदस्य यूनान की जेल में 13 महीने बिताने के बाद रविवार को मुम्बई लौट आये। यह लोग मालवाहक जहाज ‘एम वी एंड्रोमेडा’ पर सवार थे जो दिसम्बर 2017 में साइप्रस से लीबिया के लिए रवाना हुआ था। हालांकि जनवरी 2018 में यूनान पहुंचने पर अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री ले जाने के आरोप में जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था।

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गए ईसाइयों के शव लीबिया में बरामद

इन पांच नाविकों में से एक ने यहां मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने बेटी को अंतिम बार तब देखा था जब वह चार महीने की थी। ‘‘अब वह दो साल की हो गई है और चलने लगी है। मैं उसे इतनी बड़ी होते देखने के लिए यहां नहीं था।’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra: EVM में हेरफेर करने के लिए शिवसेना-यूबीटी नेता से 2.5 करोड़ रुपये मांगने के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

Air India Express के अनेक विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना दी, कई उड़ान रद्द

Madhya Pradesh के उज्जैन में वैन के ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत, आठ घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका