जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए जेडीयू के 5 विधायक, बीजेपी चीफ ने कहा- हमारी पार्टी को बहुत लाभ होगा

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

दिसंबर 2020 के अरुणाचल प्रदेश की घटना की पुनरावृत्ति मणिपुर में भी देखने को मिली है और इस बार भी फूट जेडीयू में ही हुई है। जद (यू) के छह विधायकों में से पांच ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं मणिपुर से जदयू के पांच विधायकों का बीजेपी परिवार में स्वागत करता हूं। आप सभी में ऐसे गुण हैं जिनसे हमारी पार्टी को बहुत लाभ होगा। मुझे विश्वास है कि आप सभी भाजपा के सदस्य के रूप में लगन से देश की सेवा करेंगे और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें: INS विक्रांत संसद में PM मोदी को चीन का नाम लेने की ताकत देगा, ओवैसी के तंज पर बीजेपी की नसीहत- नकारात्मकता न फैलाएं

जेडीयू ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर मणिपुर में पार्टी तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये गठबंधन सहयोगियों के पीठ में छुरा घोंपने का बीजेपी का चरित्र है। जेडू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में हमारे 7 विधायकों को और अब मणिपुर में 5 विधायकों का दलबदल किया। हमने इन राज्यों में अपने दम पर चुनाव जीता था। ये बीजेपी का नया चरित्र है।  

प्रमुख खबरें

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें