इधर जयशंकर ने रूस फोन घुमाया, उधर UN में भड़का भारत

By अभिनय आकाश | Nov 24, 2026

एक तरफ नई दिल्ली से मॉस्को को फोन घुमाया जाता है। फोन मिलाया जाता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने पुराने मित्र और रूसी समकक्ष यानी रूस के विदेश मंत्री सरगोई लावरोव से सीधी बात करते हैं और ठीक उसी वक्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मेज पर भारत दहाड़ लगाता है। भारत पूरी दुनिया को साफ संदेश देता है कि दोस्ती अपनी जगह है दोस्तों। लेकिन निर्दोष नाविकों की जान और काला सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दरअसल सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल पर एक बेहद नपाला लेकिन दूरगामी संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि हाल के घटनाक्रमों पर रूस के विदेश मंत्री लावरो के साथ हुई टेलीफोन पर बातचीत की सराहना करता हूं। यह शब्द काफी भारी हैं। अब जरा यहां पर आप गौर कीजिए और गौर करने वाली बात भी है कि यह बातचीत कोई अचानक संपर्क नहीं था। बीते 15 दिनों के भीतर दोनों नेताओं के बीच यह दूसरा बड़ा कूटनीतिक संवाद है। यानी दूसरी बड़ी फोन कॉल है। इससे पहले 10 नवंबर को भी दोनों के बीच यूक्रेन संकट, द्विपक्षी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई थी। अब रूसी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय तनाव पर विचार विमर्श हुआ है। वहीं एस जयशंकर के बयानों से यह साफ संकेत मिलता है कि बातचीत की धुरी रूस यूक्रेन युद्ध और इसे रोकने की कूटनीतिक रास्ते की ही रही है। लेकिन सवाल तो उठना लाजमी है और सवाल यह है कि जब जमीन पर बारूद बरस रहे हो तब इस फोन कॉल की टाइमिंग इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो जाती है? तो चलिए इस बातचीत की पृष्ठभूमि को अब मैं आपको आगे समझाता हूं बेहद सटीक और सधे अंदाज में। देखिए पिछले एक हफ्ते में रूस और यूक्रेन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। 

इसे भी पढ़ें: Russian aircraft ने दक्षिण कोरिया के Air Defense Zone में भरी उड़ान, द्वीप पर चेतावनी जारी


रूस ने यूक्रेन के लगभग 20 इलाकों को निशाना बनाते हुए करीब 2700 यानी 2700 अटैक ड्रोन, 10,460 गाइडेड बम और 165 मिसाइलें दागी हैं। कीव और जापो रिजिया में रिहााइशी इमारतों और ऊर्जा ग्रेडों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसमें आम नागरिकों की जान गई हैं। इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदमीर जलस्की अमेरिका और पश्चिमी देशों से पेट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की मांग तेज कर रहे हैं। यानी जमीन पर जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है और जब यह टकराव काला सागर यानी ब्लैक सी के पानी में उतरता है तो इसकी सीधी आंच भारत और पूरी दुनिया की सप्लाई चेन अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगती है जैसा पड़ते हुए दिखाई दे रहा है। अब इधर जयशंकर लावरो से फोन पर बातचीत कर रहे थे तो दूसरी तरफ़ अलग खेल हुआ।  दूसरी तरफ़ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्चस्तरीय बैठक में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वत नैनी ने बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया। भारत ने साफ शब्दों में कहा कि व्यापारिक जहाजों पर हमले फौरन बंद कर दिए जाए। नहीं तो यह बहुत गलत बात है। नागरिक जहाजों और निर्दोष नाविकों को युद्ध का निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा खुला उल्लंघन है। 

इसे भी पढ़ें: EU का Russia पर नया शिकंजा: 60 और बैंकों को स्विफ्ट से बाहर करने की तैयारी


भारत का यह रुख सिर्फ कूटनीतिक सिद्धांत नहीं है। इसके पीछे हमारे अपने नागरिकों का दर्द जुड़ा है। राजदूत हरीश ने सुरक्षा परिषद में उन घटनाओं का ब्यौरा भी रखा जिसने भारत को झकझोर कर रख दिया। 18 जुलाई को एमवी उमो रफी जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय क्रूस सदस्य की जान चली गई। इसके बाद एमवी रॉयड, मेमाद, एमवी गोल्डन लियो और एमवी एजी एन रेगनार जैसे व्यापारिक जहाज हमलों की चपेट में आए। इन हमलों में अब तक चार भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। जबकि दो नाविक अब भी लापता हैं। भारत ने उन देशों का आभार जरूर जताया जिन्होंने संकट के समय हमारे नागरिकों को रेस्क्यू करने, घायलों के इलाज में मदद की। लेकिन सुरक्षा परिषद में भारत का यह स्पष्ट संदेश मैसेज था कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है।

प्रमुख खबरें

मद्रास High Court का निर्देश: तिरुप्परनकुंद्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करे प्रशासन

Kerala ने Petrol में Ethanol जांच के लिए केंद्र से लगाई मदद की गुहार

Pope Francis Diary: शैतान के हमले और नरक के दृश्य, निजी डायरी में दर्ज हुए अनसुने राज

Meerut Police ने सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमले की साजिश रचने वाले उजैद को किया गिरफ्तार