पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की करेगी जांच

By रेनू तिवारी | Jan 12, 2022

 सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में पंजाब के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कथित उल्लंघन की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सभी मौजूदा जांच पर रोक लगाने के बाद पांच सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। जिसको लेकर कहा कि न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​उस समिति की अध्यक्षता करेंगी जो पीएम मोदी की सुरक्षा में कथित चूक की जांच करेगी।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में बनी समिति

उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा में ‘चूक’ की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एनआईए के आईजी, चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के अतिरिक्त डीजीपी और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को जांच समिति के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया।

उच्चतम न्यायालय ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के महापंजीयक को प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दस्तावेज न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​को सौंपने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला