इन्फोसिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिये पांच करोड़ शेयर का किया जायेगा आवंटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

नयी दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कर्मचारियों के लिये ‘विस्तारित स्टॉक स्वामित्व कार्यक्रम 2019’ को मंजूरी दी है। इसके तहत कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिये पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जायेगा।

शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में इन्फोसिस ने कहा कि उसका ताजा शेयर आवंटन कार्यक्रम ‘2019 प्लान’ कंपनी के 2015 के कार्यक्रम से अलग है। तब शेयरों का आवंटन समय के आधार पर किया गया था जबकि 2019 की योजना में शेयर आवंटन पूरी सख्ती के साथ प्रदर्शन के आधार पर होगा। इस लिहाज से यह प्रस्तावित किया जाता है कि 2019 योजना के तहत कंपनी के अधिकतम पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें: विप्रो कर्मचारियों के खातों हैक होने की जांच जारी, फॉरेंसिक टीम का बड़ा खुलासा

यह संख्या कंपनी की इक्विटी शेयर पूंजी का 1.15 प्रतिशत के करीब होगी। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि 2019 की योजना शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के दिन से प्रभावी होगी। इन्फोसिस ने अप्रैल में कहा था कि वह अपने कर्मचारियों के लिये एक प्रोत्साहन योजना लेकर आयेगी। कंपनी कर्मचारियों को नई प्रौद्योगिकी पर काम करने के अवसर देने वाली परियोजनाओं पर नये सिरे से तैनात करेगी। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष