Health Tips: Heart Disease और Diabetes का बढ़ रहा रिस्क, ऑफिस में हर घंटे 5-Minute Break है लंबी उम्र का सीक्रेट Formula

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2026

आजकल वर्किंग कल्चर में घंटों ऑफिस में एक ही कुर्सी पर बैठे रहना लोगों की मजबूरी बन गया है। लगातार इस बैठे रहने की आदत से कमर दर्द के अलावा सेहत संबंधी कई अन्य परेशानियां भी शरीर को घेरती हैं। लेकिन एक हाल ही में हुए शोध ने इस बड़ी परेशानी का आसान और कारगर उपाय बताया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस समस्या के समाधान के बारे में बताने जा रहे हैं।

हालांकि अक्सर लोगों को लगता है कि अगर काम के बीच में ब्रेक लेंगे, तो उनकी परफॉर्मेंस खराब होगी। लेकिन इस रिसर्च के नतीजे बिल्कुल अलग हैं। शोध के रिजल्ट बताते हैं-

छोटे-छोटे ब्रेक्स से मूड में सुधार आता है।

इन छोटे-छोटे ब्रेक्स से काम के परफॉर्मेंस पर बुरा असर नहीं होता है।

काम के समय होने वाली थकान भी छोटे-छोटे ब्रेक से कम होती है।

गंभीर बीमारियों का कम जोखिम

लंबे समय तक एक ही जगह पर बिना चले-फिरे बैठे रहना एक बड़ी हेल्थ चिंता के रूप में सामने आया है। लगातार ऐसे बैठे रहने से शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

बीमारियां

दिल की बीमारियां

डायबिटीज

मोटापा

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, तो लंबे समय तक गतिहीन रहने के नुकसानों को कम करने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक्स का प्रस्ताव दिया गया है। जिससे सेहत संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सके।

वहीं टहलने के इन उपायों को सार्वजनिक सेहत रणनीति और फिजिकल एक्टिविटी के दिशा-निर्देशों में शामिल किया जा सकता है।

भले ही यह छोटे ब्रेक लेने की बात हो, लेकिन अभी भी दुनिया में अधिकतर लोग इस पर अमल नहीं करते हैं।

प्रमुख खबरें

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप

Jammu Kashmir के Doda में VPN के इस्तेमाल पर दो महीने के लिए लगा बैन

Delhi के IGI Airport पर Customs की कार्रवाई, 5.25 करोड़ का Marijuana और सोने का कंगन जब्त

Tata Motors JLR Restructuring: घटती बिक्री और US Tariffs के बीच JLR में 4000 Jobs पर लटकी तलवार