Jammu Kashmir के Doda में VPN के इस्तेमाल पर दो महीने के लिए लगा बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 06, 2026

डोडा/जम्मू, छह सितंबर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में साइबर सुरक्षा, गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) के इस्तेमाल पर दो महीने के लिए पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हाल में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी एक आदेश में डोडा के जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण लाल ने कहा कि कुछ व्यक्ति और समूह कथित तौर पर वीपीएन का गलत इस्तेमाल करके कानूनी साइबर प्रतिबंधों को दरकिनार कर रहे हैं और प्रतिबंधित एप्लीकेशन, वेबसाइट व डिजिटल सामग्री तक पहुंच बना रहे हैं।

हालांकि, उन मामलों में छूट होगी, जहां सरकार ने आधिकारिक आदेशों के जरिए वीपीएन के इस्तेमाल को स्पष्ट रूप से मंजूरी दी है। आदेश में चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप