London Bridge Attack: दहशत के वो 5 मिनट...3 जून की उस रात को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लंदन के लोग

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2023

लंदन के टावर ब्रिज जैसा अनोखा व अद्भुत ब्रिज शायद ही दुनिया में कहीं पर दूसरा होगा। लेकिन जब भी 3 जून की तारीख आती है तो लंदन के लोग सिहर उठते हैं। ये वो दिन था जब आज से छह साल पहले यानी 2017 में इस ब्रिज पर आतंकी हमला हुआ था। इतना खतरनाक मंजर था कि लंदन वासियों के जहन में सालों तक कायम है। 

लंदन ब्रिज पर कैसे हुआ आतंकी हमला

लंदन ब्रिज हमले को तीन आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया गया था। घटना रात के करीब 10:08 बजे शुरू हुई। एक सफेद रंग की वैन पैदल चलने वालों पर चढ़ गई। इसके बाद हमलावर वाहन से बाहर निकले और पुल से सटे भीड़ भाड़ वाले बोरो मार्केट में घुस गए। चाकुओं से लैस आतंकियों ने इलाके में अंधाधुंध लोगों को निशाना बनाया। जिससे दहशत और अराजकता फैल गई। डेली टेलीग्राफ के अनुसार, कोरली नाम की एक महिला, जो इस कार्यक्रम में काम कर रही है, दो या तीन लोगों को छुरा घोंपते हुए देखती है, जिनमें से कुछ का खून बह रहा है। उसने कहा कि उसके एक सहयोगी को तीन बार चाकू मारा गया।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने टीपू सुल्तान की 20 लाख पाउंड मूल्य की दुर्लभ स्पोर्टिंग बंदूक के निर्यात पर लगाई रोक, पक्षियों का शिकार करने के लिए बनाई गई थी यह गन

आठ लोगों की हुई मौत

जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, हमलावरों के साथ तेजी से टकराव शुरू हो गया। सशस्त्र अधिकारोंय ने आतंकवादियों को घरे लिया। खतरे को बेअसर करने और नागरिकों की रक्षा करने का प्रयास किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया। इस हमले में आठ निर्दोष लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान बाद में क्रिसी आर्चीबाल्ड, सेबेस्टियन बेलांगेर, किस्र्टी बोडेन, इग्नासियो एचेवरिया, सारा जेलेनाक, जेवियर थॉमस, एलेक्जेंडर पिगर्ड और जेम्स मैकमुलेन के रूप में हुई।  

इसे भी पढ़ें: Pakistan News: नवाज शरीफ की होगी घर वापसी? शहबाज सरकार लेकर आई नया कानून, SC कोर्ट के फैसलों को दे सकेंगे चुनौती

लंदन का टावर ब्रिज 

ये ब्रिज ब्रिटेन के लंदन में स्थित है और इसका निर्माण 21 जून 1886 में शुरू किया गया था। जो आठ साल बाद 30 जून 1894 में जाकर पूरा हो पाया था। इस विशालकाय ब्रिज को तीन इंजीनियर्स ने बनाया था। ये ब्रिज लंदन की सबसे मशहूर टेम्स नदी पर स्थित है। इसे यातायात पुल के तौर पर बनाया गया था। इसकी खासियत बेसकूल ब्रिज होना है। दरअसल, इसका मतलब कि ऐसा ब्रिज जो पानी के जहाज के निकलने के लिए खुल जाता है और फिर से जुड़ जाता है। 

प्रमुख खबरें

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत