दोबारा बाल उगाने के 5 नेचुरल तरीके, हेयर्स होंगे हेल्दी

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 11, 2024

हर किसी को बाल झड़ने की समस्या रहती है, हालांकि कुछ हद तक बालों का झड़ना सामान्य और हानिरहित है। तनाव भरी लाइफ और गलत खान-पान की वजह से हमारी लाइफस्टाइल पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से बाल झड़ना एक आम समस्या हो जाती है, लेकिन लगातर बाल झड़ना भी ठीक नहीं होता है। बाल झड़ने की समस्या से गंजापन देखने को मिलता है। इन सबसे बचने के लिए हम आपके लिए इस लेख में लेकर आए हैं नेचुरल रुप से दोबारा बाल उगाने के ये 5 टिप्स। तो चलिए जानते हैं।

बालों का दोबारा उगाने के लिए आहार में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन जैसे हरी सब्जियां, नट्स, अंडा और मछली जैसे फूड

 शामिल करें।

स्कैल्प मसाज

बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से उगाने के लिए अपने स्कैल्प की मसाज जरुर करें। आप अपने स्कैल्प की मसाज रोजमैरी ऑयल या नारियल के तेल से कर सकते हैं। यह बालों फोलिकल्स को हेल्दी रखते हैं।

तनाव से बचे

बालों का झड़ना सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। अगर आप अपने बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो तनाव न लें। बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से उगाने के लिए तनाव से बचे।

हर्बल उपाय

बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से उगाने के लिए आप एलोवेरा जेल, प्याज का जूस, अदरक का रस बालों में अप्लाई कर सकते हैं। यह बालों की रिग्रोथ करने में मदद करता है और स्कैल्प को भी हेल्दी रखता है।

करी पत्ते का इस्तेमाल

एक और लोकप्रिय प्राकृतिक उपाय जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है वह है करी पत्ता। शोध के अनुसार, करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों का गिरना कम करता है। करी पत्ते में उच्च मात्रा में अमीनो एसिड भी होता है जो बालों के फाइबर को मजबूत करता है। आप घर पर ही करी पत्ते का हेयर मास्क या हेयर ऑयल बना सकते हैं। महत्वपूर्ण परिणाम देखने के लिए इसे सप्ताह में एक या दो बार स्कैल्प पर लगाएं।

प्रमुख खबरें

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर Election Commission ने Supreme Court में दिया जवाब, फॉर्म छह में बदलाव से इनकार