PM मोदी के जन्म दिवस पर चलाई जाएंगी 5 नई ट्रेनें, तीर्थ दर्शन कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

संस्कृति पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक अब हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 1 जनवरी 2023 से हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से तीर्थ दर्शन यात्रा की 5 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी जिसमें करीब 5000 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ दर्शन करेंगे। साथ 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भी 5 नई ट्रेनें चलाई जाने की योजना है। इस तरह आगामी समय में लगभग 150 ट्रेनें प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ दर्शन कराने के लिए चलाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर नीतीश कुमार की 'ना', 'ना' में ही छिपी हुई उनकी 'हाँ'

तीर्थ दर्शन की 17 सितंबर से 5 नई ट्रेन

तीर्थ दर्शन योजना के तहत 17 सितंबर से 22 सितंबर तक 5 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें भिंड से अयोध्या वाराणसी काशी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारका सोमनाथ तक की ट्रेन शामिल है। अयोध्या वाराणसी (काशी) के लिए ट्रेन में भिंड, ग्वालियर और दतिया,  रामेश्वरम के लिए ट्रेन में इंदौर, देवास और उज्जैन, तिरुपति के लिए ट्रेन में रीवा, सतना और जबलपुर, वैष्णो देवी के लिए ट्रेन में बुरहानपुर खंडवा और हरदा एवं द्वारका सोमनाथ के लिए ट्रेन में बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल के तीर्थयात्री शामिल हो सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा