विमान ईंधन की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF 5% महंगा, घरेलू एयरलाइंस को राहत

By रेनू तिवारी | May 01, 2026

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता और पश्चिम एशिया संकट का असर अब भारतीय विमानन क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में 5.33 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। यह लगातार दूसरा महीना है जब ईंधन की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत अब 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है। इसमें पिछले रेट के मुकाबले 76.55 डॉलर प्रति किलोलीटर का इजाफा किया गया है गौरतलब है कि इससे पहले 1 अप्रैल को कीमतों में 25 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई थी, जिससे कीमतें 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई थीं।

 विमान ईंधन की कीमतों को दो दशक से अधिक पहले विनियमित कर दिया गया था और तब से ये अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप तय की जाती हैं।

पश्चिम एशिया संकट के कारण हालांकि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, विदेशी विमानन कंपनियों को बाजार दरों पर ईंधन मिलेगा जबकि घरेलू विमानन कंपनियों के लिए कीमतों को नियंत्रित रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान