Vacation Photos की टेंशन खत्म! Heavy Makeup छोड़ें, ये 5 चीजें मिनटों में देंगी Super Glow

By दिव्यांशी भदौरिया | May 10, 2026

छुट्टियां बिताने के लिए हम सभी कहीं न कहीं घूमने जरुर जाते हैं। किसी भी नई जगह घूमने की एक्साइटमेंट के साथ फोटोज नेचुरली ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए, इसकी काफी टेंशन रहती है। कई बार हम सोचते हैं कि ट्रिप पर सुंदर दिखने के लिए खूब सारा मेकअप की जरुरत होगी, लेकिन सच तो यह बिल्कुल नहीं है। 

क्या है स्मार्ट ग्लो का फॉर्मूला?

ब्यूटी एक्सपर्ट बताते हैं कि चेहरे के साथ-साथ शरीर के उन हिस्सों पर फोकस करें, जहां रोशनी सबसे पहले पड़ती है, जैसे कि आपकी कॉलरबोन, कंधे और हाथ। इन हिस्सों पर हल्का ग्लो ऑयल या बाम लगाने से एक नेचुरल गोल्डन शाइन मिलती है, जिससे तस्वीरें और भी खूबसूरत लगने लगती हैं।

स्क्रब और मॉइश्चराइजर से करें स्किन प्रेप

ग्लो पाने के लिए स्किन को साफ और हाइड्रेटेड होना काफी जरुरी है-

 - महीने में 1-2 बार स्क्रब करें- डल स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट नहीं टिकता है। इसलिए महीने में एक या दो बार ग्लाइकोलिक एसिड जैसे क्सफोलिएंट या स्क्रब का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी डेड स्किन रिमूव हो जाए।

 - रोजाना मॉइश्चराइजर- नहाने के बाद पूरे शरीर में मॉइश्चराइजर जरुर अप्लाई करें। इससे अप्लाई करें इससे आपकी स्किन नेचुरल ग्लो देगी।

बिना मेकअप के फ्रेश लुक

आजकल ज्यादातर लोग  SPF मिस्ट का इस्तेमाल न केवल सनस्क्रीन के लिए कर रहे हैं, बल्कि इंस्टेंट ग्लो के लिए भी किया जा रहा है। यह बहुत हल्का होता है और त्वचा को तुरंत लाइट चमक प्रदान करेगा। जो लोग हैवी मेकअप से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह अपनी स्किन को फ्रेश दिखाने का सबसे बेहतर तरीका है।

पूरे शरीर को बनाएं मेकअप जोन

असल में हम सभी सिर्फ चेहरे पर ध्यान देते हैं, जिससे चेहरा और शरीर का बाकी हिस्सा अलग-अलग रंग दिखता है। अपने लुक को एक जैसा बनाने के लिए फाउंडेशन या ग्लो सीरम को गर्दन, हाथों और कंधों पर भी लगाएं। जब आप वेकेशन या पार्टी के दौरान स्लीवलेस कपड़े पहनें, तो शरीर के खुले हुए हिस्से भी मेकअप जोन का हिस्सा होना चाहिए।

वेकेशन ग्लो के लिए 5 जरूरी प्रोडक्ट्स

 - ग्लो ऑयल- इसे बाहर जाने से ठीक पहले कंधों और हाथों पर लगाएं। जिससे आपके बॉडी नेचुरल ग्लो दिखेगा।

 - हाईलाइटर- इसे उंगली से हल्का टैप करके कॉलरबोन और गालों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। यह शाम की पार्टियों के लिए सबसे बेहतरीन है।

 - बॉडी मिस्ट- इसको आप सीधे हाथ-पैर और गर्दन पर स्प्रे करें। यह सुरक्षा के साथ ही चमक प्रदान करेगा। धूप में रहने पर हर 3-4 घंटे में इसे दोबारा लगाएं।

 - बॉडी स्क्रब- इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार नहाते समय जरुर करें। यह आपको एकदम नेचुरल ग्लो प्रदान करेगा। 

 - मॉइस्चराइजर- इसका इस्तेमाल रोजाना करें, ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे और वह अंदर से हेल्दी रहे। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद