महाराष्ट्र और पंजाब के बाद अब देश के तीन अन्य राज्यों में बढ़े कोविड-19 के मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और संक्रमण के कुल नए मामलों में इन राज्यों की हिस्सेदारी 77.44 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के कुल 47,262 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के मुताबिक कुल नए मामलों में से 81.65 प्रतिशत छह राज्यों से मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 28,699 नए मामले सामने आए और इसके बाद पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 संक्रमित मिले। मंत्रालय ने कहा, “आठ राज्यों में राष्ट्रीय औसत (4.11 प्रतिशत) से ऊंची साप्ताहिक संक्रमण दर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: 'संस्कृति संवाद श्रृंखला-16' के अंतर्गत आचार्य निशांतकेतु से संबद्ध राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी संपन्न

मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 23,907 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या देश में बढ़कर 1,12,05,160 हो गई है। इस बीमारी से एक दिन में 275 और लोगों ने जान गंवा दी है। यह करीब 83 दिनों में इस महामारी से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,60,441 हो गई है। जिन 275 और लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है उनमें से 132 लोगों की मौत महाराष्ट्र, 53 की पंजाब, 20 की छत्तीसगढ़ और 10 लोगों की मौत केरल में हुई। कोविड-19 से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटों के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं ओडिशा, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, दादरा और नगर हवेली तथा दमन व दीव, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, नगालैंड तथा अरुणाचल प्रदेश।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!