सैलरी कटौती से परेशान BHEL के 5 हजार कर्मचारी, विरोध कर उठाई अपनी आवाज

By सुयश भट्ट | Jun 18, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के ठेका श्रमिकों ने विरोध जताया है। सभी अपना काम छोड़ अब विरोध की राह पर चल पड़े हैं। इस दौरान सभी ने भेल परिसर में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि कोरोना के चलते बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक नहीं जुड़ पाए थे। इसके बाद भी गेट नंबर 5 पर श्रमिकों को हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू, तीन साल से जमे अधिकारियों की मांगी गई सूची 

वहीं, कर्मचारी नेता आरडी त्रिपाठी का कहना है कि भेल प्रबंधन से इस मामले में बात हुई है। प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर इसका निराकरण करने का आश्वासन हमें दिया है। भेल में लगभग 5 हजार के आसपास ठेका श्रमिक कार्य करते हैं। ठेका श्रमिकों के काम बंद करने की वजह से भेल के प्रोडक्शन पर इसका असर पड़े रहा हैं।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार