Raksha Bandhan 2026 पर मिनटों में लगाएं ये 5 Trending Mehndi Designs, देखें बेमिसाल Bel और Jaal पैटर्न

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 19, 2026

सावन का महीना व्रत-त्योहारों के लिए जाना जाता है। सावन के फेस्टिव सीजन में मेहंदी जरुर लगाई जाती है। मान्यता है इस महीने मेहंदी हाथ में लगाने से जीवन में खुशहाली और शुभता आती है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस बार 28 अगस्त 2026 को राखी का पर्व मनाया जा रहा है। 

रक्षाबंधन पर लगवाएं ये 5 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस

आजकल बेल और जाल पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइंस कम समय में लग जाती हैं और यह आपके हाथों को सुंदर बना देती हैं। आइए आपको ट्रेंडी डिजाइन्स के बारे में बताते है-

सिंगल फिंगर अरेबिक बेल

रक्षाबंधन के अवसर पर आप अपने हाथों बहुत ही मिनिमल डिजाइन बनवा सकते हैं। सिंगल फिंगर अरेबिक बेल एक सही ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की मेहंदी आप बैक साइड और फ्रंट साइड में बनवा सकती हैं। झटपट से यह अरेबिक मेहंदी बेल का डिजाइन बन जाता है।

फ्लोरल बेल डिजाइन

यदि आप रक्षाबंधन पर सिंपल मेहंदी डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इस डिजाइन को आप खुद बना सकते हैं। पूरे हाथ में मिनिमल फूलों का डिजाइन और उंगलियों में भी वैसा ही फ्लोरल डिजाइन बना सकते हैं। यह काफी सिंपल और सोबर लगेगा। सब लोग आपकी मेहंदी को पसंद करेंगे। 

कमल च्रक रिस्ट जाली बेल

यह डिजाइन काफी मिनिमल है और आपके हाथों को भी खूबसूरत बना देगा। रक्षाबंधन पर आप इस डिजाइन को आसानी बना सकते हैं। यह सिंपल के साथ ही आपके हाथों को एकदम रॉयल लुक देगी। 

सिंपल चेकर्ड जाली वर्क मेहंदी

यदि आप रक्षाबंधन पर अपने पूरे हाथ पर भरवाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह डिजाइन काफी बढ़िया हो सकता है। सिंपल चेकर्ड जाली वर्क मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट है। यह डिजाइन आपके हाथ की हथेली को पूरा फिल कर देगी। इसको बनाना भी काफी आसान है।

कलाई से उंगलियों तक जाल-बेल डिजाइन

अगर आप हाथ के पीछे खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए है। इसे बनाना भी काफी आसान है। कलाई से उंगलियों तक शानदार जाल-बेल लुक आपके हाथों की सुंदरता बढ़ा देगा। यह मेहंदी डिजाइन आप 10 मिनट में बना लेंगी। 

प्रमुख खबरें

Natural Skincare Trends: हल्दी और कच्चे दूध का जादू, Rakshabandhan से पहले इस तरह पाएं Instant Facial Glow

Batwara 1947 Review | Sunny Deol का दमदार अवतार और Shabana Azmi की भावुक एक्टिंग, इंसानियत और दर्द की अटूट दास्तान!

Satyendar Jain ने ACB कार्रवाई को Punjab चुनाव से जोड़ा, बोले- यह राजनीति है

तलाक की खबरों पर लगा पूर्णविराम! सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ वापस ली डिवोर्स पेटीशन, मैनेजर ने की पुष्टि