Natural Skincare Trends: हल्दी और कच्चे दूध का जादू, Rakshabandhan से पहले इस तरह पाएं Instant Facial Glow

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 19, 2026

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ चुका है। ऐसे लोग आउटफिट से लेकर स्किन केयर के लिए चिंतित जरुर हो रहे होंगे। अब टेंशन न ले, घर पर ही एकदम सैलून जैसा ग्लो पा सकती हैं। महंगे-महंगे फेशियल कराने की आपको कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। बस आप यह स्किन केयर जल्दी करना शुरु कर दें।

चेहरे पर कैसे करें हल्‍दी-दूध का इस्‍तेमाल?

राखी के त्योहार पर एकदम ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो बस इन तरीकों से करे सकते हैं स्किनकेयर-

हल्दी-दूध का सिंपल फेस पैक

अगर भी रोजान की भागदौड़ मे लगी रहती हैं और स्किन केयर के लिए आपके पास जरा भी समय नहीं, तो आप एक चम्मच दूध में कम मात्रा में हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि हल्दी का मात्रा अधिक न हो। इसको आप आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़कर चेहरे पर लगा सकते हैं। 15 से 20 मिनट पर चेहरे पर लगा रहने दें, फिर फेस को सादे पानी से साफ कर लें।

हल्दी, दूध और बेसन से करें फेशियल क्लींजर

ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए यह नुस्खा बेहद ही फायदेमंद रहने वाला है। बस आप हल्दी, दूध और बेसन का पैक बना सकती हैं। आपको बता दें कि, बेसन डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है, जिससे स्किन तुरंत साफ नजर आती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे तब तक लगाए रखें जब तक चेहरा अच्छे सूख न जाए। फिर फेस को सादे पानी से धो लें।

ड्राई स्‍क‍िन के ल‍िए ट्राई करें हल्दी, कच्चा दूध और शहद

त्योहार के समय में बार-बार मेकअप करने से स्किन ड्राई हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप कच्चा दूध और शहद का यह पैक लगा सकते हैं। यह आपकी स्किन में नमी बनाएगा और चेहरा मुलायम होगा। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद डालें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। फिर इसे पूरे चेहरे पर मिला लें। इसको आप 15 मिनट तक लगाएं, फिर चेहरे को वॉश कर लें।

किन बातों का रखें ख्याल?

 - फेस पैक बनाने के लिए कच्चा दूध का ही इस्तेमाल करें।

 - चेहरे पर हमेशा गांठ वाली हल्दी का पाउडर ही इस्तेमाल करें।

 - हल्दी चुटकी भर ही लें।

 - एक बार पैच टेस्ट कर लें फिर चेहरे पर लगाएं।

 - अगर चेहरे पर कोई घाव या इंफेक्शन है, तो इसका इस्तेमाल एक्टपर्ट की सलाह के बिना न करें। 

 - रात से सोने से पहले चेहरे पर इन नुस्खों का इस्तेमाल करें। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra में मराठी नहीं तो Action, Pratap Sarnaik बोले- लाइसेंस रद्द होंगे

Top 10 Breaking News 19 August 2026 | West Bengal Hotel Fire | Rocket launchers linked to Manipur destroyed in Delhi | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

K-Drama एक्टर Hong Min-Gi पर पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए सनसनीखेज आरोप: मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का दावा, जांच में जुटी एजेंसी

Srinagar में US Envoy Sergio Gor: Jammu and Kashmir को बताया भारत का अहम हिस्सा, Travel Advisory पर समीक्षा के संकेत