Astrology Tips: इन 5 Zodiac Signs पर है साढ़ेसाती-ढैय्या, ये 5 गलतियां बना देंगी कंगाल

By अनन्या मिश्रा | May 14, 2026

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि यह शनि ग्रह सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह होता है। इसके अलावा शनि एकमात्र ऐसे ग्रह हैं, जिनको न्यायाधीश और कर्म के आधार पर फल देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है, उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है, उनको हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ें: Purushottam Maas का दुर्लभ संयोग, Lord Vishnu की कृपा के लिए जपें ये राशि आनुसार मंत्र

साढ़ेसाती और ढैय्या में क्या न करें

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, तो ऐसे लोगों को सादा जीवन बिताना चाहिए। ऐसे लोगों को मांस-मदिरा आदि से दूर रहना चाहिए। क्योंकि अगर आप इस अवधि में मांस-मदिरा का सेवन करेंगे, तो शनिदेव का प्रकोप सहना पड़ सकता है।

शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कभी असहाय जीव-जंतुओं को बिना वजह परेशान नहीं करना चाहिए।

जो व्यक्ति अक्सर झूठ बोलता है और लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा कराता है, ऐसे लोगों से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, उसको मंगलवार और शनिवार के दिन काले कपड़े या चमड़े का सामान नहीं खरीदना चाहिए। बल्कि इस दिन गुड़, तेल, लोहा और काले तिल का दान करना उत्तम माना जाता है।

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो कभी भी गरीब, मजदूर और सफाई कर्मचारी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। जो लोग मजदूरों को अपशब्द या अपमानित करते हैं, उनको शनिदेव जरूर दंडित करते हैं।

जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चलती है, उनको अपनी सेहत का खास ध्यान देना चाहिए। इस परिस्थिति में आप संयम, शांत और सेवा भाव रखेंगे, तो आपको शनिदेव का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे