भारत में करीब 50 स्टार्टअप बन सकते हैं 2022 में यूनीकॉर्न, रिपोर्ट में किया गया दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

मुंबई। सलाहकार फर्म पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 50 स्टार्टअप 2022 में यूनीकॉर्न बन सकते हैं, यानी उनका मूल्यांकन बढ़कर एक अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। सोमवार को आई इस रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप की कुल संख्या 100 से अधिक हो सकती है। भारत में 2021 के दौरान सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के मूल्यांकन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली और इस दौरान यूनीकॉर्न की संख्या बढ़कर 68 हो गई। देश ने 2021 में 43 यूनीकॉर्न जोड़े।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी