Chandrababu Naidu की यात्रा के दौरान हिंसा में शामिल होने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

चित्तूर (आंध्र प्रदेश)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की चित्तूर जिले की यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी करने के आरोप में लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा, दंगों में शामिल 200 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किये जाने की संभावना है। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है। नायडू की शुक्रवार की यात्रा के दौरान पथराव और आगजनी में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और विपक्षी दल तेदेपा के साथ-साथ सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कई समर्थक घायल हो गये थे।

प्रमुख खबरें

Maruti Baleno में ADAS Technology! अब मिलेगी Level 2 सुरक्षा, ड्राइविंग बनी smarter

China के Qingdao बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में लगी आग, 20 लोगों की मौत

आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो. संजय द्विवेदी

Crude Oil में उछाल, WTI 100 डॉलर और Brent 105 डॉलर प्रति बैरल के पार