ताइवान की सीमा में घुसे 51 चीनी विमान, फिर बढ़ा तनाव, एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2022

चीन की सेना की पूर्वी थियेटर कमांड ने युद्धाभ्यास के नाम पर ताइवान को चारों चरफ से घेर रखा है। लगाता उकसावे वाली हरकतों की वजह से ताइवान में तमान अपने चरम पर है। ताइवान ने बताा कि 6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया। इससे पहले 7 अगस्त को ताइवान की सीमा में चीन के 14 युद्धपोत और 66 विमानों के दाखिल होने की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने स्वतंत्रता के ‘कट्टर हिमायती’ ताइवान के शीर्ष सात अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया

जवाबी कार्रवाई में ताइवान के भी लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरीं। साथ ही ताइवान के नौसैनिक युद्धपोत और एयर डिफेंस सिस्टम को अलर्ट पर रखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम अपने समुद्री और हवाई इलाके के आसपास चीन के लगातार उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। चीन के ऐसे सैनिक अभियान में हमें जंग की तैयारी का मौका देते हैं।  

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी