गुजरात में कांगो बुखार की एंट्री... 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

डॉक्टरों ने कहा कि गुजरात के जामनगर में क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार (सीसीएचएफ), जिसे आमतौर पर कांगो बुखार कहा जाता है। इससे 51 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो पिछले पांच वर्षों में संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। व्यक्ति की पहचान मोहनभाई के रूप में हुई, एक पशुपालक था। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 27 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election से पहले आ गया कोर्ट का बड़ा फैसला, CM आतिशी के खिलाफ BJP ने किया था मानहानि का केस

मोहनभाई की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके आवास के पास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने उसके परिवार को आगे के मामलों को रोकने के लिए स्वच्छता बनाए रखने की भी सलाह दी है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों को बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या होती है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, अन्य लक्षणों में संक्रमण के दो से चार दिनों के बाद अनिद्रा, अवसाद और पेट दर्द और मुंह, गले और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता