Uttarakhand के तीन जिलों में Operation Kalnemi के तहत 19 बांग्लादेशियों समेत 511 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2025

उत्तराखंड में धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड और ठगी जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत केवल तीन जिलों में ही अब तक 19 बांग्लादेशियों समेत 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस वर्ष 10 जुलाई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंहनगर जिलों में 4,802 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया जिनमें से 511 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

धामी ने स्पष्ट किया कि आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन उसकी आड़ में अपराध, पाखंड और धोखाधड़ी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस प्रकार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने तथा प्रदेश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी