अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 52 नए केस, कुल मामले 16,144 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 52 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कुल मामले 16,144 पहुंच गए हैं। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ एल जाम्पा ने बुधवार को बताया किप्रदेश में संक्रमण से 55 और मरीज मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में चार सेना के कर्मी हैं। एसएसओ के मुताबिक, कुल 15091 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में संक्रमण से उबरने की दर 93.47 फीसदी है। डॉ जाम्पा ने बताया कि प्रदेश में 1,004 मरीज़ संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 49 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में 3,53,201 नमूनों की जांच कीजा चुकी है जिनमें से 1464 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

प्रमुख खबरें

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा

HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें

Goa Nightclub Fire | गोवा में 25 लोगों को आग में झुलसाने वाले की अब खैर नहीं! थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों को भारत डिपोर्ट किया

विजय दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों के बलिदान-शौर्य का किया नमन, 1971 में आज के ही दिन सेना ने बदल दिया पाकिस्तान का भूगोल