पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 5,274 नए मामले, 87 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 100 से कम रही और बृहस्पतिवार को 87 और संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के 5,274 और मामलों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले बढ़कर 14,48,104 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 87 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 16,642 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को मनाने की कवायद हुई तेज, सुबह सबेरे प्रियंका गांधी ने किया फोन

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तर 24 परगना जिले और कोलकाता में 24-24 लोगों की मौत हुई। बुलिटेन में बताया गया कि 87 में से 55 लोगों की मौत पहले से ही किसी अन्य बीमारी की वजह से हुई हैं। उसमें बताया गया है कि 5,170 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14,16,743 पहुंच गई है। राज्य में 14,719 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत