केजरीवाल की बैठक में शामिल हुए 62 में से 53 MLAs, सौरभ भारद्वाज बोले- फेल हुआ बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस'

By अंकित सिंह | Aug 25, 2022

दिल्ली में राजनीतिक हलचल लगातार तेज बनी हुई है। सुबह सवेरे दावा किया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक संपर्क से दूर हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि भाजपा उनके विधायकों को 20 से 25 करोड़ में खरीदना चाहती हैं। इन सबके बीच केजरीवाल की बैठक में 62 में से 53 विधायक शामिल हुए हैं। मनीष सिसोदिया फिलहाल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं विधानसभा स्पीकर किसी कारणवश बाहर हैं। अन्य विधायक जो बैठक में शामिल नहीं हो सके थे, उनसे खुद अरविंद केजरीवाल ने बात की है। ये तमाम बातें आम आदमी पार्टी की ओर से कही गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: 'ऑपरेशन लोटस' पूरे देश में चल रहा है, बीजेपी ने AAP से पूछा- अगर आपकी नीति इतनी अच्छी तो क्यों बंद हुईं दुकानें?

'ऑपरेशन लोटस' पूरे देश में चल रहा है

दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि हमें आम आदमी पार्टी की सरकार तोड़ने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बीजेपी की तरफ से सत्येंद्र जैन को लेकर भी निशाना साधा गया है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सत्येंद्र जैन को अभी तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? अगर आपकी नीति इतनी अच्छी थी तो दुकानें क्यों बंद हुईं? दुकान खोलने के लिए लाइसेंस किस कीमत पर दिए गए? अगर शराब की बिक्री बढ़ी तो टैक्स (टैक्स से होने वाली कमाई) क्यों नहीं बढ़ी? हमें आपकी (आम आदमी पार्टी) सरकार तोड़ने की जरूरत नहीं है। हम लोग 'वादा पूरा करने' की बात करते हैं यही 'ऑपरेशन लोटस' है जो पूरे देश में चल रहा है और देश ने देखा है कि 2014 से आज तक सरकार ने कैसा काम किया है। 

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन