कोरोना वायरस: असम में संक्रमण के 5,347 नए मामले आए सामने, 63 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

गुवाहाटी। असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,347 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,24,979 हो गई, जबकि 63 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 2,123 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों में कामरूप (मेट्रो) से 1,012, कामरूप (ग्रामीण) से 424, नगांव से 343 और सोनितपुर से 291 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ सकती है गर्मी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

शनिवार को कम से कम 3,254 और लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,501 हो गई। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.39 प्रतिशत है। असम में अब तक 33,61,495 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 7,30,846 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला