फर्जी कॉल सेंटर ने 4,500 विदेशी नागरिकों को बनाया अपना शिकार, 100 करोड़ रुपए की ठगी की

By अनुराग गुप्ता | Dec 17, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह ने अमेरिका समेत दूसरे देशों के 4500 विदेशी नागरिकों से लगभग 100 करोड़ की ठगी की। इस मामले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। यह लोग गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लेते थे। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों के रूप में अमेरिका समेत कई देशों के लोगों से संपर्क किया, जिनमें सामाजिक सुरक्षा प्रशासन, ड्रग प्रवर्तन प्रशासन, यूएस मार्शल सर्विस आदि शामिल हैं। अमेरिका में हर अधिकारी को एक सोशल सिक्योरिटी नंबर होता है और ठगी करने वाले सोशल सिक्योरिटी नंबर के अधिकारी बनकर फोन करते थे और कहते थे कि आपके अकाउंट में टेरर फंडिंग का पैसा आया है। 

इसे भी पढ़ें: सिंघू बॉर्डर पर लगा कूड़े का अंबार, किसानों ने कहा- ज्यादातर सफाई खुद ही कर रहे 

फर्जी कॉल सेंटर वाले उन्हें बातों में उलझाकर उनके सामने दो विकल्प पेश करते हैं। पहला यह कि वो व्यक्ति गिरफ्तार हो जाए और अपनी जमीन-जायदाद को जब्त करवा दें, दूसरा यह कि सरकारी खाते में पैसे डलवाएं या फिर बिटकॉयन वालेट में पैसे भेजें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर