झारखंड में कोविड-19 के 54 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 336 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

रांची। झारखंड में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,533 हो गयी जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 5,120 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में बोकारो से सर्वाधिक 14 मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी सिंघभूम में आठ जबकि लोहरदगा में संक्रमण के छह नये मामले सामने आए। इस दौरान चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल