मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना के 5,412 नये मामले, 70 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | May 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से कोरोना को लेकर बड़ी राहत भरी खबर है। यहां कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,412 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 70 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 42 हजार, 718 और मृतकों की संख्या 7,139 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर  शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

इसे भी पढ़ें: सरकार बैंक ऋण की किस्ते 6 माह तक के लिए करे स्थगित, इस अवधि का ब्याज भी हो माफ - सज्जन सिंह वर्मा

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 69,454 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 5412 पॉजिटिव और 64,042 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 712 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 07.7 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 07, 42, 718 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 140447, भोपाल- 114526, ग्वालियर- 51681, जबलपुर- 47716, उज्जैन- 17744, सागर- 15190, खरगौन- 13235, रतलाम- 16557, रीवा- 15333, बैतूल- 12139, विदिशा- 11412, धार- 11895, सतना- 11502, नरसिंहपुर- 10910, बड़वानी- 8167, होशंगाबाद- 10128, शिवपुरी- 11696, कटनी- 9076, बालाघाट- 8528, शहडोल- 9540, छिंदवाड़ा- 6470, झाबुआ- 7557, सिहोर- 9521, राजगढ़- 8041, रायसेन- 8660, नीमच- 7573, मुरैना- 7803, मंदसौर- 8077, देवास- 7329, शाजापुर- 5992, दमोह- 7422, छतरपुर- 7327, अनूपपुर- 8450, सिवनी- 6388, सिंगरौली- 8336, सीधी- 8623, टीकमगढ़- 6684, दतिया- 6689, खंडवा- 3979, गुना- 4865, पन्ना- 6887, उमरिया- 5841, हरदा- 4866, मंडला- 5021, अलिराजपुर- 3431, डिंडौरी- 4310, अशोकनगर- 3441, श्योपुर- 3746, भिंड- 2879, बुरहानपुर- 2490, आगरमालवा- 3083, निवाड़ी- 3515 मरीज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, मृतिका के बेटे ने कहा एफआईआर हो वापस

राज्य में आज कोरोना से 70 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर और विदिशा में पांच, भोपाल, शिवपुरी और ग्वालियर में सात, जबलपुर और सीधी में चार, रीवा, बड़वानी और मुरैना में तीन, शहडोल, अनूपपुर, मंदसौर, झाबुआ और दमोह में दो, उज्जैन, खरगौन, सतना, नरसिंहपुर, रायसेन, बालाघाट, सिंगरौली, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, भिंड और रतलाम जिले के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 7139 हो गई है।    

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा बोले कमलनाथ हो गए है अघोरी

मृतकों में सबसे अधिक इंदौर- 1274, भोपाल- 861, ग्वालियर- 492, जबलपुर- 525, उज्जैन- 162, सागर- 205, खरगौन- 212, रतलाम- 268, रीवा- 77, बैतूल- 156, विदिशा- 161, धार- 121, सतना- 93, नरसिंहपुर- 66, बड़वानी- 77, होशंगाबाद- 97, शिवपुरी- 78, कटनी- 79, बालाघाट- 55, शहडोल- 109, छिंदवाड़ा- 117, झाबुआ- 47, सिहोर- 49, राजगढ़- 110, रायसेन- 152, नीमच- 84, मुरैना- 67, मंदसौर- 73, देवास- 42, शाजापुर- 50, दमोह- 127, छतरपुर- 77, अनूपपुर- 67, सिवनी- 27, सिंगरौली- 66, सीधी- 66, टीकमगढ़- 97, दतिया- 73, खंडवा- 90, गुना- 44, पन्ना- 40, उमरिया- 54, हरदा- 72, मंडला- 17, अलिराजपुर- 45, डिंडौरी- 24, अशोकनगर- 21, श्योपुर- 51, भिंड- 20, बुरहानपुर- 35, आगरमालवा- 29, निवाड़ी- 36 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने सरकार से की खराब हुई फसलों के लिए मुआवजा की मांग

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 6,52, 612 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 11, 358 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 82967 हो गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे थे। हांलाकि अब सक्रिय मामलों में भी धीरे धीरे कमी देखने को मिल रही है। 

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत