तमिलनाडु में कोरोना के 5,495 नए मरीज, आंकड़ा पांच लाख के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5495 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,97,066पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक, इसी अवधि में 76 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 8,307 हो गई। तमिलनाडु में सामने आए नए मामलों में से चेन्नई में 978, कोयंबटूर में 428, सलेम में 289, तिरुवल्लूर में 299, चेंगलपट्टू में 267, कुड्डलोर में 253 और बाकी मामले राज्य के अन्य हिस्सों में सामने आए। राज्य में शनिवार को 6,227 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 4,41,649 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में88,562 नमूनों की जांच की गई।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा