दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 55 शरणार्थियों की मौत, 52 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

टक्स्टला गुटिएरेज़ (मैक्सिको)। दक्षिणी मेक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पैदल पार पुल पर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य घायल हो गए। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रिस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पीड़ादयक होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों का पता कर रहे हैं।’’ ओब्राडोर ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लगातार कर कह रहे हैं कि शरणार्थी मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है लेकिन अमेरिकी सरकार की गति धीमी है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान तालिबान ने पाक सरकार के साथ संघर्षविराम समाप्ति की घोषणा की

उन्होंने बताया कि वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें ग्वाटेमाला निर्वासित कर दिया जाएगा। इस बीच, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने ट्वीट किया, ‘‘ चियापास में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं और पीड़ितों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं, जिन्हें हम दूतावास संबंधी हर मदद मुहैया कराएंगे।’’ कैथोलिक ईसाई धर्म के शीर्ष नेता पोप फ्रांसिस ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी