By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024
पटना। बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 98.6 लाख मतदाताओं में से लगभग 56.01 प्रतिशत ने मंगलवार शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 53.29, 58.91, 58.57, 54.92 और 54.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।