Cyclone Ditwah: श्रीलंका में बाढ़ से 56 लोगों की मौत, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 56 लोगों की मौत हो गई है। 21 से ज़्यादा लोग लापता बताए गए हैं। श्रीलंका सरकार ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसमें आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए अवकाश रहेगा। बंगाल की खाड़ी से उठा यह घातक तूफ़ान तेज़ी से भारत की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 30 नवंबर को इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में इस चक्रवात के पहुँचने की संभावना है।

श्रीलंका में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बचाव और राहत अभियानों में भारत के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि यह स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू’ 2025 की तैयारियों के तहत 25-26 नवंबर को कोलंबो में तैनात किया गया था। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के पूर्वी त्रिंकोमाली क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान डिटवा के कारणगंभीर मौसम के बीच जारी राहत कार्यों के लिए आईएनएस विक्रांत के विमानों के उपयोग हेतु औपचारिक अनुरोध किया गया था। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि 21 लोग अब भी लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया कि पिछले 72 घंटों में 46 मौत के मामले दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Ditwah | श्रीलंका से उठा 'दितवाह' का कहर! दक्षिण भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश का खतरा

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक खराब मौसम से 12,313 परिवारों के 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं। सिंचाई विभाग ने कोलंबो के निचले उत्तरी हिस्सों में केलानी नदी के पास रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र को द्वीप राष्ट्र के इतिहास में सबसे खराब बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। सिंचाई विभाग के महानिदेशक अजीत गुणासेकरा ने कहा, इस स्थिति के बदलने की कोई संभावना नहीं है। हमें आशंका है कि केलानी नदी का जल स्तर 2016 की बाढ़ के रिकॉर्ड को भी पार कर जाएगा।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra