56 साल के बुजुर्ग ने 16 की लड़की का किया रेप, मिली 25 साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

सिमडेगा। झारखंड की एक अदालत ने पिछले साल सिमडेगा जिले में 16 साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में 56 वर्षीय एक व्यक्ति को 25 साल कैद की सजा सुनाई है।अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (1) नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत स्टानिलस बाह को दोषी ठहराए जाने के बाद फैसला सुनाया।दोषी पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।अतिरिक्त लोक अभियोजक (एपीपी) सुभाष प्रसाद ने कहा कि यदि वह जुर्माना भरने में विफल रहता है, तो उसे एक साल और जेल की सजा काटनी होगी।

26 अक्टूबर, 2018 को 16 वर्षीय लड़की की मां ने जलडेगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बाह पर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।  उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।जांच के दौरान पाया गया कि एक किराना दुकान चलाने वाला बाह लड़की के साथ बलात्कार करने से पहले उसे बिस्कुट और नमकीन का लालच देता था।बाद में वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।प्रसाद ने बताया कि बच्ची का डीएनए सैंपल बाह के डीएनए सैंपल से मिला था।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल