असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 568 नए मामले सामने आए, 15 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

गुवाहाटी। असम में रविवार को 568 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,74,100 हो गई तथा 15 और संक्रमितों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 5,387 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को भाकियू की महापंचायत में आर-पार की रणनीति बनेगी : राकेश टिकैत

एनएचएम ने बताया कि कोविड-19 के 1,347 और मरीजों की मौत हुई है, लेकिन सरकार ने उन्हें कुल मृतक संख्या में शामिल नहीं किया है क्योंकि ये मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। असम में लोगों के नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 2.93 प्रतिशत है। राज्य में अभी9,712 संक्रमित उपचाराधीन हैं और 5,57,654 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत