Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 15, 2026

ज्यादातर लोग इडली, डोसा या परांठे के साथ मूंगफली या नारियल की चटनी बनाते हैं, लेकिन क्या आप ने कभी मूंग दाल की चटनी का सेवन किया है। यह चटनी मूंगफली की चटनी से भी ज्यादा टेस्टी होती है। मूंग दाल से बना व्यंजन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका हल्का क्रीमी टेक्सचर और सोंधा स्वाद खाने को और भी लाजवाब बना देता है। इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार पीली मूंग दाल या हरी मूंग दाल, दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा मूंग दाल न केवल पचने में आसान होता है बल्कि यह प्रोटीन से भरपूर होता है। बहुत ही कम समय पर आप इस चटनी को बना सकते हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

मूंग दाल की चटनी बनाने की विधि

  - सबसे पहले आप एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें।

 - अब सूखी मूंग दाल डालकर भूनें जब तक वह सुनहरा न हो जाए।

 - इसके बाद दाल को एक कटोरे में निकाल लें और 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

 - भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सी के जार में डालें।

 - अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और इमली का पल्प या नींबू का रस डालें।

 - इसके बाद इसमें पानी मिलाकर इसे एकदम बारीक पेस्ट होने तक पीस लें।

 - यदि आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें, और अगर पतली चाहिए तो थोड़ा पानी बढ़ा दें।

 - अगर आप अपनी चटनी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका तड़का तैयार करें।

 - इसके लिए एक पैन में तेल को गर्म करें और इसमें राई डालकर चटकने दें।

 - अब इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और ताजे करी पत्ते डाल दें। गैस को बंद कर दें और इसे गरमा-गरम तड़के को पिसी हुई चटनी के ऊपर डाल दें।

मूंग दाल चटनी बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

अगर आप इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं, तो दाल को भूनते समय उसमें एक चम्मच सफेद तिल मिला सकती हैं। इससे चटनी का फ्लेवर और बेहतर हो जाता है और यह देखने में भी ज्यादा आकर्षक लगता है।

प्रमुख खबरें

Mercedes का Shanghai में डबल धमाल, Kimi Antonelli बने चैंपियन, George Russell ने हासिल किया दूसरा स्थान।

Akanksha Puri ने रोमांटिक अंदाज में खेसारी को किया विश, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस

Assam के चुनावी रण में AAP की एंट्री, किसका खेल बिगाड़ेंगे Kejriwal? पहली सूची में 14 योद्धा शामिल

Delhi Metro ने 2025 में तोड़ा Record, 235 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर