पश्चिम बंगाल में कोरोना से 57 और की मौत, 2967 नए मरीज मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से सोमवार को 57 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2851 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई। विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2967 और मामले मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,41,837 हो गई। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से कोविड-19 के 3285 मरीजों को ठीक होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई। राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर अब 78.46 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 1,11,292 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 27,694 मरीजों का अभी अपचार चल रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा